फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल के जिलाध्यक्ष से मांगी रंगदारी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता। अपना दल के जिलाध्यक्ष और ट्रांसपोर्टर सुनील सिंह से 10 हजार रुपये प्रतिमाह की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रकरण को लेकर सुनील सिंह की तहरीर पर बुधवार को लोहरापुर निवासी सोनू सिंह के खिलाफ लोहता थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोरौती निवासी सुनील सिंह ने लोहता थाना प्रभारी को बताया कि वह बीती पांच सितंबर की दोपहर मोढ़ैला स्थित अपने आफिस से घर जा रहे थे। कोरौता बाजार पहुंचने पर लोहरापुर निवासी मनबढ़ किस्म के सोनू सिंह ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद सोनू ने कहा कि बस से बहुत रुपये कमाते हो। चुपचाप प्रत्येक माह 10 हजार रुपये हमें दे दिया करो। पुलिस से शिकायत करने पर सोनू ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। सुनील सिंह के अनुसार बुधवार की सुबह 10 बजे के लगभग सोनू उनके घर आकर रंगदारी की मांग करने लगा और जल्द पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी देकर असलहा लहराते हुए चला गया। इस संबंध में लोहता थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें