फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुन्ना पंडित गिरोह के सात बदमाशों पर इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दिव्यांग चाय-पान विक्रेता दिलीप पटेल की हत्या में वांछित एक लाख के इनामी बदमाश झुन्ना पंडित के गिरोह के सात बदमाशों पर बुधवार को एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। वहीं, बदमाश रवि पटेल पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ा कर आईजी रेंज ने 50 हजार रुपये कर दी है। झुन्ना पंडित का गिरोह पूर्वांचल की ऐसी पहली गैंग है, जिसके सभी सदस्यों पर इनाम घोषित है।
विज्ञापन

बीती तीन सितंबर को कैंट थाना अंतर्गत मढ़वा निवासी दिव्यांग दिलीप पटेल पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि तफ्तीश में लगी पुलिस टीमों ने वारदात में शामिल सात बदमाशों को चिह्नित किया है। इसके आधार पर रमेश पटेल, अजीत पटेल, संजय पटेल, दीपू पटेल, शैलेश पटेल, टुनटुन पटेल और दीपक मान्या की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। यह सभी बदमाश कैंट और सारनाथ क्षेत्र के रहने वाले हैं। झुन्ना और उसके गिरोह के आठों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की पांच टीमें छापेमारी कर रही हैं।
अपहरण न होता तो झुन्ना के खिलाफ कोई मुंह न खोलता
दिलीप हत्याकांड की तफ्तीश में लगी पुलिस टीमोें के अनुसार, सथवा के पूर्व प्रधान राजेश पटेल का अपहरण न हुआ होता तो झुन्ना के खिलाफ कोई मुंह न खोलता। झुन्ना एक अरसे से रिंग रोड के लिए अधिग्रहीत जमीनों के बदले मुआवजा पाने वाले काश्तकारों से रंगदारी वसूल रहा था। इसके अलावा कैंट और सारनाथ क्षेत्र की विवादित जमीनों की पंचायत भी धड़ल्ले से कर रहा था। जो उसकी बात नहीं मानता था, उसे असलहे से आतंकित करता था।
विज्ञापन

नई दिल्ली में छुपे होने की आशंका
झुन्ना और उसके गिरोह के बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमों ने तीन सितंबर से अब तक पूर्वांचल के तकरीबन 11 जिले खंगाले, लेकिन किसी का पता नहीं लगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार झुन्ना के नई दिल्ली में छुपे होने की सूचना मिली है। इसके आधार पर पुलिस की दो टीमें नई दिल्ली में उसकी तलाश कर रही हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि झुन्ना के कुछ करीबी राजस्थान में रहते हैं और वह वहां भी शरण ले सकता है।
----फोटो---
24 घंटे में नामजद बदमाश नहीं गिरफ्तार हुए तो करेंगे भूख हड़ताल
वाराणसी। दिव्यांग दिलीप की हत्या में नामजद बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों, मढ़वा के ग्रामीणों और सरदार सेना से जुड़े लोगों ने बुधवार दोपहर बाद कलक्ट्रेट के पश्चिमी द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया। लगभग तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। साथ चेतावनी दी कि 24 घंटे में नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो भूख हड़ताल कर प्रदेश भर में आंदोलन शुरू करेंगे।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दिव्यांग दिलीप के परिवार की सुरक्षा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। कहा कि पुलिस बदमाशों को संरक्षण देने और सहयोग करने वालों की गिरफ्तारी करके खानापूर्ति न करे। हत्या में नामजद बदमाशों को गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शनकारियों के हुजूम के कारण पश्चिमी द्वार से लोगों की आवाजाही थमी रही। प्रदर्शन में आरएस पटेल, विवेक यादव, देवराज, अनिल पटेल, इंद्रजीत सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें