फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हाल में मौत, पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी गांव में रविवार को छोटू बिंद (38) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों ने छोटू की पत्नी तारा देवी को सूचना दिए बगैर ही उसकी अंत्येष्टि कर दी। इस बीच श्मशान घाट पहुंची तारा ने उसे सूचना दिए बगैर ही पति के शव की अंत्येष्टि का विरोध किया। तारा ने जेठ पर पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए रामनगर थाने की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रामनगर थाना अंतर्गत भीटी गांव निवासी छोटू टेंगरा मोड़ स्थित बालू मंडी में मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार छोटू शराब पीने का आदी था। रविवार की सुबह उसके कमरे में जाने पर वह मृत पड़ा था और उसके कमरे से शराब व नशे की अन्य सामग्री बरामद हुई। उधर, उसकी पत्नी तारा ने बताया कि पति के शराब पीने की आदत से आजिज आकर वह तीन बच्चों के साथ चंदौली के सिंधीताली में रहकर औद्योगिक नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। पति की मौत की सूचना पाकर उसने अंत्येष्टि से मना किया था, इसके बावजूद ससुराल के लोग नहीं माने। उधर, इस संबंध में थाना प्रभारी रामनगर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें