फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बुर्का पहन प्यार का इजहार करने पहुंचा सिरफिरा गिरफ्तार, किशोरी से दुष्कर्म मामले में मौलवी समेत 4 पर केस दर्ज

Wed, 02 Feb 2022 05:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लड़की ने जब नकाब हटाया तो चीखने-चिल्लाने लगी। घर के अन्य सदस्य जब इकट्ठा हुए तो बुर्का हटाते हुए युवक ने परिजनों पर असलहा तान दिया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुर्का पहनकर युवती से प्यार का इजहार करना सिरफिरे आशिक को महंगा पड़ा। पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया। वाराणसी के लोहता थानाध्यक्ष राजेश सिंह के अनुसार एक गांव निवासी परिवार ने तहरीर दी कि एक युवक बुर्का पहन घर में घुस आया और बेटी से मिलने की बात कहते हुए उसके कमरे की ओर बढ़ा।

विज्ञापन


लड़की ने जब नकाब हटाया तो चीखने चिल्लाने लगी। घर के अन्य सदस्य जब इकट्ठा हुए तो बुर्का हटाते हुए युवक ने परिजनों पर असलहा तान दिया। लोहता थाना प्रभारी के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। खोजबीन के दौरान आरोपी एजाज अहमद को भरथरा गांव तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में एजाज के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

दुष्कर्म मामले में मौलवी समेत चार पर मुकदमा
विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म और जबरन निकाह मामले में मौलवी, मौसेरे भाई समेत चार पर जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

जबरन कराया निकाह

जैतपुरा की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि मौसी का लड़का महबूब रजा अंसारी 23 जुलाई 2021 को घूमाने के बहाने क्षेत्र में ही एक मकान पर ले गया और खानपान के दौरान नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और दूसरे दिन मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत दुल्हीपुर स्थित घर ले गया और उसके माता-पिता जबरन मौलवी के पास ले जाकर उसका निकाह कराया।

पीड़िता के अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह के जरिए कोर्ट में दिए आवेदन के अनुसार पीड़िता के परिजन पहुंचे तो सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने के बाद पीड़िता को घर भेजा। इस प्रकरण में कई बार गुहार लगाने के बावजूद जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। 

बीएचयू के डॉक्टर से 43 हजार की ठगी

ठगी
बीएचयू मानसिक रोग विभाग के प्रोफेसर को साइबर जालसाज ने 43 हजार नकदी और एक लाख रुपये दुपहिया का लोन भी करा लिया। पीड़ित प्रोफेसर ने भेलूपुर थाने और साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया। साइबर जालसाज ने एनीडेस्क रिमोट कंट्रोल एप डाउलोड कराने के बहाने रकम खाली कर दी।

पीड़ित प्रो. अच्युत कुमार पांडेय के अनुसार वह पिछले हफ्ते अपने सैफई स्थित बैंक खाता से बनारस के बैंक खाते से 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर रहे थे। इसी बीच पैसा दूसरे एकाउंट में चला गया। बैंक के कस्टमर केयर से बात करने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया तो जालसाज ने एनी डेस्क रिमांड कंट्रोल एप मोबाइल में डाउनलोड कराया और उसके अनुसार पैसा तुरंत ट्रांसफर हो जाएगा।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बाद में मालूम चला कि दुपहिया वाहन का एक लाख का लोन भी क्रेडिट कार्ड के जरिए स्वीकृत करा लिया। वहीं सात बार में 43 हजार रुपये खाते से कट गए। भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

पानी लेने के बहाने साढ़े 14 हजार की ठगी

एक कंपनी के सेल्समैन से बोतलबंद पानी खरीदने के बहाने साढ़े 14 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने कैंट थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छित्तूपुर निवासी रोहन कुमार सिंह के अनुसार व्हाट्सएप कॉल करके एक व्यक्ति ने खुद को 39 जीटीसी स्थित कैंटीन का संचालक बताया और कहा कि 100 पेटी पानी की जरूरत है।
विज्ञापन

इसके एवज में आपको 14600 रुपये जमा करना होगा और आर्डर सप्लाई के दौरान दोनों भुगतान कर दिया जाएगा। झांसे में आकर 14600 रुपये भेज दिया। इसके बाद जालसाज का मोबाइल बंद हो गया। छावनी स्थित 39जीटीसी पहुंचा तो धोखाधड़ी के बारे में पता चला। डीसीपी वरुणा जोन कार्यालय में गुहार लगाई। कैंट पुलिस भी उक्त नंबर की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें