वाराणसी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के खिलाफ शिवपुर थाने में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज हुआ है। 27 जनवरी को शिवपुर क्षेत्र के गिलट बाजार में राघवेंद्र चौबे की टाटा सफारी में कांग्रेस पार्टी के प्रचार सामग्री के रूप में लगभग 2000 पंपलेट मिला था।
पंपलेट में प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की फोटो लगी थी। जिसपर मुद्रक और प्रकाशक का नाम नही लिखा था। मामले में अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ ने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी कर 48 घंटे में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।
नोटिस के जबाब में राघवेंद्र चौबे ने जो बातें लिखीं उस संबंध में कोई साक्ष्य नहीं प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसपर स्पष्टीकरण को खारिज कर दिया गया। रिटर्निंग ऑफिसर 388-वाराणसी उत्तरी/अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) के निर्देशानुसार एसएसटी मजिस्ट्रेट द्वारा प्रकरण में राघवेंद्र चौबे के खिलाफ शिवपुर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।
पढ़ेंः स्कूटी जलाने और मारपीट के आरोप में कबीर मठ के महंत पर मुकदमा दर्ज , पुलिस ने भेजा जेल