सिंधोरा थाना क्षेत्र के मरुई में रविवार को नाला खुदाई का काम करा रहे युवक को गांव के मनबढ़ किस्म के लोगों ने पीट दिया। युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा कर लिया। जिनमें दो लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
मरुई की ग्राम प्रधान किरण राजभर द्वारा ग्रामसभा में जल निकासी के लिए नाला खोदाई का काम कराया जा रहा था। जिसकी जिम्मेदारी राजकुमार प्रजापति को दी गई थी। इस बात को लेकर मरूई के अवधेश कुमार मिश्र , सौरभ मिश्रा, गौरव मिश्रा नाला खुदाई को लेकर कहासुनी करने लगे और लाठी डंडे से राजकुमार प्रजापति पर हमला बोल दिया।
जिससे राजकुमार प्रजापति को गंभीर चोट आ गई। यही नहीं उन्होंने पति को बचाने पहुंची पत्नी रानी देवी को पीट दिया। राजकुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पढ़ेंः वाराणसी में बढ़ी पांबदियां: सार्वजनिक स्थलों और गंगा घाटों पर शाम 4 बजे के बाद रोक, जानें क्या बंद और क्या खुला रहेगा
सेवापुरी क्षेत्र के चौखंडी गांव में रविवार को खेत में बकरी चराने के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने चाचा-भतीजा की पिटाई की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
जंसा थाना अंतर्गत चौखंडी गांव निवासी राजेश कुमार सिंह का आरोप है कि सुबह अपने खेत गया था, उसी समय राजभर बस्ती के लोग अपनी बकरियों को खेत में चरा रहे थे। विरोध करने पर छह से सात की संख्या में रहे मनबढ़ों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया।
वहीं बीच बचाव के लिए भतीजा आदित्य आया तो उसके सिर पर लाठी से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर श्याम उर्फ चकाई ,आशीष उर्फ पंडित, वीरेंद्र, महेंद्र और दिलीप राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।