फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Varanasi: कमरे में लटकती मिली 30 साल की महिला की लाश, पिता का ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

Wed, 24 Aug 2022 08:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में एक विवाहिता युवती की लाश कमरे में लटकती मिली। विवाहिता के पिता ने थाने में दहेज हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
मृतका रेखा पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में मंगलवार को सायं छः बजे एक विवाहिता युवती ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि रेखा पटेल (30) नामक विवाहिता युवती ने पारिवारिक कलह से तंग आकर नाइनोल की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रेखा की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसका एक पांच साल का बेटा भी हैं। पुत्र को आंख में मोतियाबिंद है। दोनों आंख से दिखाई नहीं देता है। डाक्टरों ने आंख के ऑपरेशन के लिए दो लाख का खर्च बताया था। पति सुभाष पटेल अपने हिस्से की जमीन बेच कर पुत्र का इलाज कराना चाहता था।
Trending Videos
विज्ञापन

इसी बात को लेकर चारों भाइयों में कभी कभी झगड़ा होता था। पति सुभाष पटेल राजगीर का काम करता है। रेखा के पिता प्रदीप पटेल ने बताया कि जिस टिन के कमरे में ससुराल के लोग फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। उस कमरे की ऊँचाई छः फीट है। इसके अलावा रेखा के होठ और हाथ के दोनों पंजों से खून गिरा है।

उसके गले में रस्सी के कसने का कोई निशान नहीं है। पुलिस को सूचना देने के पहले परिवार के लोगों ने शव को जमीन पर रख दिया था। विवाहिता के पिता ने थाने में दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस, पति सुभाष पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें