फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर हुई चोरी का 48 घंटे में खुलासा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सोनिया क्षेत्र की अमर नगर कॉलोनी निवासी व्यापारी अशोक तलरेजा के घर से चोरी के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोरी हुए गहने और 10 हजार रुपये बरामद कर तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि व्यापारी अशोक तलरेजा के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच पांच अगस्त को उनके घर से जेवर और नकदी चोरी हो गई थी। व्यापारी को निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर ही शक था। व्यापारी की तहरीर पर इंस्पेक्टर सिगरा आशुतोष कुमार ओझा के नेतृत्व में सोनिया चौकी प्रभारी अमित यादव और विद्यापीठ चौकी प्रभारी अनुज तिवारी ने निर्माण कार्य में लगे अमर नगर कॉलोनी के विजय खरवार, सोनिया पोखरा के समीप के आकाश खरवार और रामनगर के विक्की खरवार को गिरफ्तार किया। तीनों के पास से 20 लाख रुपये मूल्य के जेवर और 10 हजार रुपये बरामद किए गए। तीनों ने बताया कि वे अशोक तलरेजा के घर में काम कर रहे थे। बेडरूम में काम करते समय तीनों को एक बैग में जेवर और नकदी दिखी। तीनों जेवर और नकदी लेकर वहां से भाग निकले और आपस में बांट लिए। शुक्रवार को जेवर को पांडेयपुर क्षेत्र में बेचने की तैयारी थी तब तक पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें