फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लेषा नक्षत्र का सूर्य लाएगा मौसम में अचानक बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लेषा नक्षत्र का सूर्य मौसम में अचानक कई बदलाव लेकर आएगा। देश के कुछ हिस्सों में जहां बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है तो वहीं कुछ जगहों पर गर्मी और उमस बढ़ सकती है। वहीं बीमारियां बढ़ने और कुछ दुर्घटनाओं की भी आशंका बन रही है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि सूर्य तीन अगस्त से अश्लेषा नक्षत्र में है, लेकिन कर्क राशि में शनि के साथ दृष्टि संबंध बना रहा है। अशुभ योग की यह स्थिति 17 अगस्त तक रहेगी। जिसका असर मौसम, देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। इनके प्रभाव से सिंह और धनु राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वाले लोग सितारों के अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे।
इनके अलावा तुला और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। सिंह और मीन राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें