फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर से आकर वाराणसी में करते थे चोरी-लूटपाट, फिर लौट जाते थे,  क्राइम ब्रांच ने तीन बदमाशों को पकड़ा 

Fri, 01 Jan 2021 09:54 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिजनौर से आकर वाराणसी में चोरी-लूटपाट करने वाले तीन अंतरजनपदीय बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को सिगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तीनों की शिनाख्त बिजनौर जिले के हेमपुर दीपा थाना के सब्दलपुर निवासी सऊद अहमद, मोहम्मद जीशान और मोहम्मद दानिश के तौर पर हुई है। तीनों के पास से 70 हजार रुपये, दो चेन, एक मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, तीन जोड़ी टॉप्स और अन्य जेवर बरामद हुए हैं। तीनों को आगे की कार्रवाई के लिए सिगरा थाने की पुलिस को सौंपा गया है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि हाल के दिनों में शहर में कुछ ऑटो सवार यात्रियों के सामान चुराने और छीनने की घटनाएं हुई थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ बदमाशों को चिह्नित कर उनकी तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद तस्वीरों से मिलते-जुलते चेहरों में से तीन लोग कैंट रेलवे स्टेशन से एक ऑटो में बैठे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीनों को दबोचा गया। तीनों ने बताया कि वह 25 दिसंबर 2020 को बनारस आए थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने 15 से 20 लोगों को शिकार बनाया है।

विज्ञापन

तीनों ने बताया कि वह ऑटो में सवारी के तौर पर बैठते हैं। जब कोई दूसरा पैसेंजर आता है तो उसे बीच में बैठा लेते हैं। फिर उसका सामान चुरा लेते हैं या जबरदस्ती छीन लेते हैं। तीनों ने बताया कि वह इसके पहले प्रयागराज, चंदौली, पटना और दिल्ली सहित कई अन्य शहरों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बनारस में वह चौथी बार आए थे। तीनों जिस शहर में जाते हैं वहां लगभग 10 दिन रहते हैं और फिर चोरी-लूटपाट कर लौट जाते हैं।

क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि तीनों बदमाशों के कुछ अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें