prayagraj news : अखाड़ा परिषद की बैठक।
- फोटो : prayagraj
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन करने वाले अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि अखाड़ा नाम से कोई नई संस्था रजिस्टर्ड न की जाए। खास तौर से अखाड़ा परिषद की ओर से यह आपत्ति हरिद्वार में नव गठित विश्व अखाड़ा परिषद, त्रिकाल भवंता के परी अखाड़ा और किन्नर अखाड़े को लेकर जताई गई। परिषद अध्यक्ष ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ में ऐसे किसी फर्जी अखाड़े को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से भी किसी भी तरह से मान्यता और सुविधाएं न दिए जाने की भी मांग की।
prayagraj news : अखाड़ा परिषद की बैठक।
- फोटो : prayagraj
साथ ही सरकार की ओर से ऐसे फर्जी अखाड़ों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की। हरिद्वार में हाल में ही गठित विश्व अखाड़ा परिषद पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का एलान किया गया। निर्मोही अनी अखाड़े के महंत गौरी शंकर दास ने कहा कि सीएम योगी ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया है, लेकिन इसका नाम श्रीअयोध्या धाम किया जाना चाहिए। अयोध्या के नाम के पहले श्री और अंत में धाम जोड़ा जाए, जिससे इसके नाम के साथ धार्मिक भाव का प्रकटीकरण हो सके।
prayagraj news : अखाड़ा परिषद की बैठक।
- फोटो : prayagraj