वाराणसी। कैंप कार्यालय में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सैनिक सम्मलेन व अपराध समीक्षा की। उन्होंने कहा कि, गंभीर अपराधों की विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मी ई साक्ष्य व तकनीकी का उपयोग करें और साक्ष्य संकलन में तेजी लाएं। हिस्ट्रीशीटरों सक्रिय अपराधियों बीट स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाए।
पुलिस आयुक्त ने सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं ड्यूटी से जुड़ी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समय के अंदर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों त्वरित निस्तारण के साथ ही लंबित प्रकरणों की रोजाना समीक्षा करने को कहा। महिला संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने को कहा। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि गंभीर अपराधों की विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सक्रिय अपराधियों व गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई साथ ही बीट स्तर पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। शहर में रात्रिकालीन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रात दस बजे सुबह पांच बजे तक गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। अतिरिक्त पिकेट प्वाइंट बनाने के साथ ही हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी को अनिवार्य किया।