वाराणसी। ओडिशा सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से चल रही वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत आईआरसीटीसी ट्रेन भारत गौरव से काशी भ्रमण पर आए ओडिशा के जगन्नाथ नायक (65) लापता हो गए। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से ओडिशा के क्योंझर जिले के जगन्नाथ नायक 8 नवंबर को काशी आए थे।
सारनाथ स्थित मवैया रोड पर राज शांति होटल में ठहरे हुए थे। भोजन करने के बाद रात 10:40 बजे होटल से लापता हो गए l जगन्नाथ नायक लापता होने के दौरान हरि टी शर्ट, सफेद रंग का धोती पहने हुए थे। वह केवल ओड़िया भाषा ही बोल पाते हैं। उनकी सूचना देने वाले व्यक्ति को ओडिशा प्रशासन की ओर से 10 हजार हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। मोबाइल नंबर 9454404398 और 9337252652 पर भी जानकारी दी जा सकती है।