फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक की हत्या करने आया बदमाश दो गुर्गों के साथ हत्थे चढ़ा, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Sat, 10 Aug 2019 08:50 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
तीनों बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के टकटकपुर स्थित गैस गोदाम के पास मुठभेड़ में एसटीएफ ने शुक्रवार को एक लाख के इनामी बदमाश शिवप्रकाश तिवारी उर्फ सोनू उर्फ धोनी और उसके दो गुर्गों को गिरफ्तार किया। तीनों बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल, दो तमंचे, पांच कारतूस और तीन मोबाइल बरामद कर उन्हें कैंट पुलिस के सुपुर्द कर किया गया।

विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार 2015 में बदमाशों की फायरिंग में मारे गए श्रीकंठपुर निवासी बसपा नेता रामबिहारी चौबे के बेटे अमरनाथ चौबे उर्फ कक्कू के कहने पर उसे चंदौली के भाजपा विधायक सुशील सिंह, अजय मरदह और सनी सिंह की हत्या करनी थी। इसीलिए वह तीनों की रेकी करने बनारस आया था।

एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एसपी अमित कुमार ने बताया कि अभिसूचना संकलन के दौरान पता लगा कि एक लाख का इनामी बदमाश बस्ती जिले के कोतवाली थाने के पाल्हा गांव निवासी शिवप्रकाश इन दिनों बनारस में छुप कर रहा है। शिवप्रकाश के रहने का इंतजाम अमरनाथ चौबे द्वारा किया जा रहा है। शुक्रवार की शाम इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव को पता लगा कि शिवप्रकाश टकटकपुर गैस गोदाम के समीप मौजूद है।

विज्ञापन

इस सूचना पर इंस्पेक्टर शैलेश प्रताप सिंह, विपिन कुमार राय, अमित श्रीवास्तव और पुनीत परिहार की टीम ने घेरेबंदी की तो शिवप्रकाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शिवप्रकाश और उसके गुर्गे प्रयागराज के घूरपुर थाना के जसरा का मनीष केसरवानी व नैनी थाने के चकराना तिवारी का अंजनी सिंह गिरफ्तार किए गए।

पूछताछ में शिवप्रकाश ने बताया कि प्रयागराज में मारे गए छात्रनेता सुमित शुक्ला और अमरनाथ दोस्त थे। सुमित के माध्यम से अमरनाथ और शिवप्रकाश एक-दूसरे के करीब आए। अमरनाथ के सहयोग से वह हाजीपुर और पटना में छुप कर रहता था। इसके बदले में उसे विधायक सुशील सहित अन्य की हत्या करनी थी।

हिंदु युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक की हत्या में हो चुकी है उम्र कैद :
एसटीएफ के डिप्टी एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 25 जुलाई 2011 को शिवप्रकाश ने बस्ती निवासी हिंदु युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक बीडी ओझा की हत्या की थी। इस प्रकरण में 2018 में शिवप्रकाश को उम्र कैद की सजा हुई और तभी से वह फरार चल रहा था। 2012 में बस्ती जेल में बंद होने के दौरान उसने बवाल करा दिया था और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

2014 में शिवप्रकाश ने अपने पट्टीदार के जमीन विवाद को लेकर बस्ती जिले के फेंसा गांव निवासी पिंटू शुक्ल की हत्या की थी। पांच अगस्त 2018 को प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र में शिवप्रकाश ने अपने दोस्त राजकुमार सहित अन्य के साथ चंद्रजीत यादव पर जानलेवा हमला किया था। 12 फरवरी 2019 को झूंसी क्षेत्र में शिवप्रकाश और मनीष केसरवानी ने राजदेव यादव की हत्या की थी। 31 मार्च 2019 को शिवप्रकाश और मनीष ने 12 लाख की सुपारी लेकर बिहार के सीवान निवासी बदमाश त्रिभुवन तिवारी की हत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन

बिहार पुलिस के सिपाही के कहने पर की वारदात, अंजनी और मनीष हैं गुर्गे :
बिहार पुलिस के सिपाही अभिषेक सिंह उर्फ बंटी के दोस्तों ने 20 जून 2019 को प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र निवासी व्यापारी और विहिप कार्यकर्ता विजय अग्रवाल पर जानलेवा हमला किया था। गिरफ्तार अंजनी और मनीष ने बताया कि अभिषेक ने अपने दोस्त संतोष यादव से व्यापारी विजय से 10 लाख की रंगदारी मंगवाई थी, लेकिन उन्होंने देने से इंकार कर दिया था। वहीं, शिवप्रकाश ने बताया कि अभिषेक सिंह उर्फ बंटी ने प्रयागराज में पढ़ाई की थी और इसी दौरान वह बदमाश राजुकमार यादव व संतोष यादव के संपर्क में आ गया था। अभिषेक के शूटर के तौर पर अंजनी और मनीष काम करते हैं। शिवप्रकाश ने बताया कि अभिषेक ने उसे भी बिहार में कई बार छुपने में मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें