फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बता झारखंड के व्यापारी की तलाशी ली और 1.30 लाख लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

पुलिस बता झारखंड के व्यापारी की तलाशी ली और 1.30 लाख लेकर फरार
- चेतगंज और बेनिया पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े हुई वारदात
सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस, दो पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। खुद को पुलिस बता कर दो उचक्कों ने झारखंड से आए व्यापारी की तलाशी ली और उसके पास मौजूद 1.30 लाख रुपये लेकर उचक्के भाग निकले। चेतगंज और बेनिया पुलिस चौकी के समीप चेतगंज में दिनदहाड़े हुए वारदात की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। जिसपर चेतगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर चेतगंज ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल दो अज्ञात उचक्कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
झारखंड के गढ़वा जिला निवासी इलियास कुरैशी ने बताया कि उसकी आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान है और वह सामान खरीदने के लिए हड़हासराय में आए थे। कबीरचौरा से बेनिया होते हुए वह खाना खाने के लिए सरायगोवर्धन-चेतगंज मार्ग पर बढ़े तो सादे कपड़ों में खड़े दो युवकों ने खुद को पुलिस बताते हुए उन्हें रोक लिया। दोनों ने व्यापारी से पूछा कि असलहा तो नहीं रखे हो। इसके बाद दोनों व्यापारी की तलाशी ली और जेब से एक लाख 30 हजार रुपये निकले। इस पर दोनों युवकों ने व्यापारी से चोरी की आशंका जताते हुए पैसे को सुरक्षित रखने को कहा। व्यापारी ने दोनों के सामने पैसा अपने बैग में रखा। इस पर दोनों ने व्यापारी के बैग की भी तलाशी ली और फिर जाने दिया। थोड़ी दूर जाने पर व्यापारी को युवकों पर शंका हुई तो उन्होंने अपना बैग चेक किया तो उन्हें रकम नहीं मिली।
विज्ञापन

नम आंखों से व्यापारी बोला, बड़ा नुकसान हुआ
पीड़ित इलियास ठगी के बाद रुआंसे हो गए थे। उन्होंने कहा कि 1.30 लाख उनके लिए बड़ी रकम है। उचक्के उनके व्यापार का पैसा लेकर चले गए हैं और इस वजह से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दो माह में तीसरी वारदात, नहीं हुई कार्रवाई
शहर में उचक्के खुद को पुलिस बता कर लगातार कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। दो जुलाई को विश्वेश्वरगंज में बाइक सवार दो उचक्कों ने गाजीपुर के सिधौना निवासी व्यापारी चंदन की तलाश के बहाने उनके ढाई लाख रुपये उड़ा दिए थे। जबकि 11 जून को विश्वेश्वरगंज-हरतीरथ मार्ग पर व्यापारी दीपक की तलाशी के नाम पर सवा लाख रुपये लेकर उचक्के भाग निकले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें