पटाखा गोदाम में आग लगने के बाद हुआ धमका इतना तेज था कि पूरे मुहल्ले के लोग सहम से गए। 500 सौ मीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। वहीं धमाके के चलते आसपास स्थित मकानों पर लगे सीसे तक चटक कर टूट गए। स्थानीय लोगों का तो यह कहना था कि धमके की आवाज इतनी तेज थी कि लगा जैसे कोई हवाई जहाज आसपास गिरा हो।
जिस समय सिलेंडर आग का गोला बन कर घर से बाहर निकला उस समय रास्ते से एक बाइक सवार दो लोग गुजर रहे थे। उसकी चपेट में आकर दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से झुलस गए और चलती बाइक से गिर गये। उनकी बाइक कुछ दूरी पर जाकर सड़क किनारे नाले में पलट गई।
वहीं मौके से कुछ दूरी पर सड़क की दूसरी पटरी पर स्थित दुकान के बाहर खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आकर जल गई। चाय पान की एक दुकान का अगला हिस्सा जल गया। दूसरी पटरी पर स्थित दो पेड़ों में भी आग लग गई।