फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : वेल्डिंग की चिंगारी से पटाखे की दुकान में लगी आग में सात की मौत, 11 लोग झुलसे

Sun, 17 Mar 2019 05:26 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
आग बुझाने का प्रयास करती फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से पटाखे की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। दो मंजिला मकान के बाहर वेल्डिंग करते समय चिंगारी से आग लग गई। इस होदसे में जहां छह लोगों की मौत हो गई, वहीं 12 लोग घायल हो गए। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। 

विज्ञापन


आजमगढ़ शहर कोतवाली के मुकेरीगंज मुहल्ले में खिलाड़ी गुप्ता का मकान है। वह अपने मकान में किराने की दुकान चलाता है। वहीं मकान के पिछले हिस्से में पटाखा का गोदाम है। खिलाड़ी गुप्ता घर के बाहर से लोहे की सीढ़ी बनवा रहे थे। वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी गोदाम तक पहुंच गयी और चंद सेकंड में पटाखा गोदाम के साथ पूरे मकान में आग लग गई।

मकान में कई परिवार किराये पर रहते हैं, किसी को भी घर से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। पटाखे में लगी आग के चलते घर में रखे सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया। आग का गोला इतनी तेजी के साथ बाहर निकला कि सामने स्थित सड़क से गुजर रहे कई बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


वेल्डिंग कर रहे व्यक्ति के साथ ही मकान मालिक खिलाड़ी गुप्ता तो बुरी तरह झुलस गये थे। आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और पुलिस फोर्स ने आग बुझाने की कवायद शुरू की। इसके साथ ही स्थानीय लोग घर में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। आग की भयावहता के चलते अंदर फंसे लोगों को निकालने में काफी वक्त लग गया।

देर शाम तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाते हुए घर में फंसे लोगों को खोजने की कवायद में जुटी रही। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है। जिसमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है। हजारों की भीड़ मौके पर मौजूद थी और घटना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। 

 

धमाका इतना तेज था कि सहम गया पूरा मुहल्ला 

azamgarh - फोटो : अमर उजाला
पटाखा गोदाम में आग लगने के बाद हुआ धमका इतना तेज था कि पूरे मुहल्ले के लोग सहम से गए। 500 सौ मीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। वहीं धमाके के चलते आसपास स्थित मकानों पर लगे सीसे तक चटक कर टूट गए। स्थानीय लोगों का तो यह कहना था कि धमके की आवाज इतनी तेज थी कि लगा जैसे कोई हवाई जहाज आसपास गिरा हो। 
विज्ञापन

सिलेंडर आग का गोला बन कर राहगीर पर गिरा

azamgarh - फोटो : अमर उजाला
जिस समय सिलेंडर आग का गोला बन कर घर से बाहर निकला उस समय रास्ते से एक बाइक सवार दो लोग गुजर रहे थे। उसकी चपेट में आकर दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से झुलस गए और चलती बाइक से गिर गये। उनकी बाइक कुछ दूरी पर जाकर सड़क किनारे नाले में पलट गई।

वहीं मौके से कुछ दूरी पर सड़क की दूसरी पटरी पर स्थित दुकान के बाहर खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आकर जल गई। चाय पान की एक दुकान का अगला हिस्सा जल गया। दूसरी पटरी पर स्थित दो पेड़ों में भी आग लग गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें