पहले भी सामने आ चुके हैं ठगी के मामले
दशाश्वमेध घाट, काशी विश्वनाथ धाम और आसपास के इलाकों में दर्शन के नाम पर दलाली की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को आसान दर्शन, शीघ्र प्रवेश और विशेष सुविधा का लालच देकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती रही है।
पूर्व में कई दलाल पकड़े जा चुके हैं और जेल भी गई। बावजूद मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार और मारपीट और ठगी के मामले आते हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे स्थानों पर निरंतर निगरानी और गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि काशी आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और निर्बाध दर्शन मिल सके।