फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में कोविड हॉस्पिटल होंगे बंद, कल से शुरू होगी सामान्य ओपीडी सेवा 

Tue, 02 Feb 2021 01:21 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • स्वास्थ्य विभाग का अहम फैसला, मेडिकल कॉलेजों में कक्षाएं भी चलेंगी
  • वाराणसी और मेरठ में दो-दो, लखनऊ में चार कोविड हॉस्पिटल चलेंगे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना मरीजों की घटती संख्या को देखते हुए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने अहम फैसला लिया है। इसके लिए वाराणसी समेत प्रदेश के सभी जिलों में पहले से चल रहे कोविड अस्पतालों को बंद कर यहां तीन फरवरी से पहले की तरह ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। अब वाराणसी, मेरठ में दो-दो, लखनऊ में चार अस्पतालों के साथ ही प्रदेश के बाकी जिलों में एक-एक अस्पताल ही कोविड हॉस्पिटल के रूप में चलाए जाएंगे। खास बात यह है कि इनमें कोविड हॉस्पिटल बने जिन मेडिकल कॉलेजों को बंद किया गया है, वहां कोरोना से पहले की तरह ही मेडिकल की कक्षाएं भी चलेंगी।

विज्ञापन


वाराणसी समेत सभी जिलों में कोरोना मरीजाें की संख्या कम हो गई है तो कोविड अस्पतालों को बंद किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद की ओर से इस बारे में सोमवार को सीएमओ और जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। कोविड अस्पतालों में सैनिटाइजेशन के बाद बुधवार यानि तीन फरवरी से ओपीडी, भर्ती की सुविधा आदि सेवाएं बहाल की जाएंगी। अपर मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार कोरोना टीकाकरण के बाद 15 फरवरी से एक्टिव क्वारंटीन की व्यवस्था भी समाप्त की जाएगी। 

पांच दिन की नोटिस पर फिर बन सकेगा कोविड हॉस्पिटल

Trending Videos
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि अगर किसी तरह की कोई जरूरत पड़ती है तो पांच दिन की पूर्व नोटिस पर दोबारा कोविड हॉस्पिटल बनाए जा सकते हैं। इसके लिए सीएमओ को संबंधित अस्पतालों का चयन कर कार्रवाई करना होगा। इसके साथ ही यह भी कहा है कि निजी अस्पतालाें को कोविड हॉस्पिटल बनाया जाना है कि नहीं इस बारे में सीएमओ के सुझाव पर जिलाधिकारी के स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। 

इन जिलों में ये रहेंगे कोविड अस्पताल

  • वाराणसी: दीनदयाल अस्पताल, बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी कांपलेक्स।
  • सोनभद्र: एमसीएच विंग लोधी।
  • आजमगढ़: राजकीय मेडिकल कॉलेज।
  • बलिया: सीएचसी बसंतपुर।
  • जौनपुर: एमसीएच विंग।
  • गाजीपुर: जिला अस्पताल।
  • भदोही: एमबीएस हॉस्पिटल, एमसीएच विंग।
  • मिर्जापुर: मंडलीय अस्पताल ट्रामा सेंटर।
  • चंदौली: पंडित कमलापति त्रिपाठी हॉस्पिटल।
 
शासन के निर्देश के बाद अब जिले में केवल दो ही कोविड हॉस्पिटल रहेंगे। बाकी में बुधवार से पहले की तरह ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इस आशय का निर्देश भी सभी को भेज दिया जाएगा। -डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें