मिशन के तहत बसंतपट्टी, दानगंज उमरहां, फूलपुर, गोबरहां, बरियासनपुर, बरजी, बरथरा, लोहता, तेवर, कल्लीपुर, पूरे, करधना, राजवारी, पहाड़पुर, महमूदपुर, नई बाजार, पियरी, हरदासीपुर देवरिया, चिरईगांव, भीखमपुर, खरदहापुर आदि गांवों में कार्य करना है। दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्र की पुरानी पेयजल टंकियों की मरम्मत के साथ ही नई टंकियों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, जिन बस्तियों में पेयजल पाइप लाइनें नहीं पहुंची हैं वहां पर नई पाइप लाइन का कार्य होगा। नए नलकूप लगाए जाएंगे। यह कार्य लघु सिंचाई विभाग कराएगा। इसके तहत वाराणसी समेत चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र को मिलाकर करीब 42 लाख लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना है।
लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता विनोद यादव ने कहा कि पेयजल का फायदा ग्रामीण इलाकों को मिलेगा। इसके लिए सर्वे जारी है। जल निगम के मुख्य अभियंता एके पुरवार ने बताया कि 22 हजार कनेक्शन किया गया है। बजट में जल जीवन मिशन का फायदा यहां के लोगों को मिलेगा। डीआरडीए के परियोजना निदेशक उमेशमणि त्रिपाठी ने कहा कि पेयजल योजना से गांव की तस्वीर 2024 तक बदलेगी।