फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: क्रिमिनोलॉजी, पर्सनल लॉ, विवाह और उत्तराधिकार पर शुरू होंगे कोर्स, 27 जुलाई से पंजीकरण

Thu, 02 Jul 2026 04:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में क्रिमिनोलॉजी, पर्सनल लॉ, विवाह और उत्तराधिकार पर कोर्स शुरू होंगे। यहां प्रोफेसर्स को स्वयं कोर्स का इंस्ट्रक्टर बनाया गया है। सर्टिफिकेट मिलने के बाद छात्रों को 2-4 क्रेडिट मिलेंगे।
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में पर्यावरण आधारित प्री हिस्टोरिक आर्कियोलॉजी, हिंदू पर्सनल लॉ, विवाह, उत्तराधिकार, क्रिमिनोलॉजी (अपराध-विज्ञान), पेनोलॉजी (दंड-विज्ञान) और विक्टिमोलॉजी (पीड़ित-विज्ञान) पर कोर्स शुरू किए जाएंगे। ये सभी स्वयं कोर्स होंगे जो कि ऑनलाइन संचालित होंगे। इन सभी कोर्स में आवेदन और फीस जमा करने की तिथि घोषित कर दी गई है। इन कोर्स को पूरा करने से दो से लेकर चार क्रेडिट भी विवि की ओर से दिया जाएगा।

विज्ञापन


क्रिमिनोलॉजी, पेनोलॉजी और विक्टिमोलॉजी कोर्स में निशुल्क पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई तक है। वहीं, हिंदू पर्सनल लॉ में आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त तक तय की गई है। जबकि आर्कियोलॉजी कोर्स में पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है।

सर्टिफिकेट के लिए करना होगा परीक्षा शुल्क का भुगतान
अपराध विज्ञान और कानून के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों, शोधार्थियों और पेशेवरों को उनके कॅरिअर में बढ़त देगा। यह 12 सप्ताह का ऑनलाइन कोर्स है। कोर्स इंस्ट्रक्टर बीएचयू के विधि संकाय में सहायक प्रोफेसर डॉ. अनूप कुमार हैं। इस कोर्स की पढ़ाई 27 जुलाई से 12 अक्तूबर तक होगी। कोर्स पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रवेश के लिए किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं है। इसे सभी इच्छुक प्रतिभागियों के लिए ये कोर्स खुला है।

24 अगस्त से चलेंगी हिंदू पर्सनल लॉ की कक्षाएं
आठ सप्ताह के हिंदू पर्सनल लॉ, विवाह, उत्तराधिकार के भी कोर्स इंस्ट्रक्टर डॉ. अनूप कुमार ही हैं। इसकी पढ़ाई 24 अगस्त से लेकर 10 अक्तूबर तक होगी। दो क्रेडिट दिए जाएंगे। इस कोर्स में हिंदू विवाह अधिनियम, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, दत्तक ग्रहण, भरण-पोषण, पारिवारिक अधिकारों और संपत्ति से जुड़े कानूनी प्रावधानों का अध्ययन कराया जाएगा।
विज्ञापन

27 जुलाई से शुरू होगा आर्कियोलॉजी का कोर्स
12 सप्ताह के पर्यावरण आधारित प्रागैतिहासिक आर्कियोलॉजी कोर्स की कक्षाएं 27 जुलाई से शुरू होकर 12 अक्तूबर तक चलेंगी। इसमें आर्कियोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, इतिहास, ह्यूमैनिटीज और सामाजिक विज्ञान, नेट-जेआरएफ, यूपीएससी, यूपीपीएससी अभ्यर्थी आदि इस कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं। कोर्स इंस्ट्रक्टर वसंता कॉलेज के डॉ. राजीव कुमार जायसवाल और इलाहाबाद विवि से डॉ. गार्गी चटर्जी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें