फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा नेता डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ईसी के बाद अब आईआईटी बीएचयू के बीओजी में भी बने सदस्य, जानें- खास

Thu, 02 Jul 2026 04:13 PM IST
Pragati Chand हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।

सार

Varanasi News: भाजपा नेता डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ईसी के बाद अब आईआईटी बीएचयू के बीओजी में भी सदस्य बने। आठ साल बाद बीएचयू के कुलपति बीओजी में वाइस चेयरमैन बने। इनसे पहले प्रो. जीसी त्रिपाठी चेयरमैन थे।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार भाजपा नेता आईआईटी बीएचयू की सर्वोच्च इकाई बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के सदस्य होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय बीओजी के सदस्य नामित हुए हैं। वहीं, 8 साल के बाद कुलपति को इसमें शामिल करते हुए प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। ये दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। आईआईटी के निदेशक प्रो. अमित पात्रा इसके सदस्य रहेंगे। 

विज्ञापन


कुलसचिव सुमित कुमार बिस्वास की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। बीओजी की बैठक में प्रशासनिक, वित्तीय और नीतिगत निर्णयों पर मुहर लगाई जाती है। इससे पहले 2018 में बीएचयू के कुलपति रहे प्रो. जीसी त्रिपाठी ही अंतिम कुलपति थे, जो बीओजी के चेयरमैन रहे। 

वर्तमान में बीओजी के चेयरमैन हल्के लड़ाकू विमान तेजस के जनक और चीफ डिजाइनर प्रो. हरिनारायण कोटा हैं। वे पूर्व छात्र भी रहे हैं।कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति रह चुके एक सीनियर प्रोफेसर ने बताया कि राजधानी में होने के बावजूद भी आईआईटी दिल्ली की बीओजी में कोई राजनेता सदस्य नहीं है। 
विज्ञापन


दोनों कैंपस के बीच बेहतर होंगे संबंध 
2018 के बाद पहली बार बीएचयू और आईआईटी के बीच मूल स्तर पर फिर से बीओजी में बीएचयू को स्थान दिया गया है। पिछले बीओजी में बीएचयू ईसी का भी कोई सदस्य शामिल नहीं हो सका था। अब इन नियुक्तियों से बीएचयू और आईआईटी बीएचयू के बीच संस्थागत समन्वय और अधिक मजबूत होगा। 

एक सदस्य को यूपी सरकार करती है नामित
आईआईटी बीएचयू की बीओजी में आम तौर पर चेयरमैन और वाइस चेयरमैन सहित कुल 10 सदस्य होते हैं। कुलपति को लेकर बीएचयू ईसी के तीन सदस्य नामित होते हैं। वाइस चेयरमैन बीएचयू के कुलपति या ईसी का ही कोई सदस्य हो सकता है। बाकी दो-दो सदस्य आईआईटी काउंसिल और आईआईटी बीएचयू की सीनेट की ओर से नामित किए जाते हैं। शिक्षा मंत्रालय काउंसिल के दो सदस्यों की जानकारी आईआईटी को पत्राचार करके देता है। एक सदस्य उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से नामित किया जाता है। वहीं, निदेशक इसके एक्स ऑफिशियो सदस्य होते हैं। संस्थान के रजिस्ट्रार भी गैर सदस्य के रूप में बीओजी की बैठक में शामिल होते हैं। कई बार इन बैठकों में विशेष तौर पर सदस्यों को आमंत्रित किया जाता है।
 
पिछली ईसी बैठक में दिया था प्रस्ताव
पिछली बार बीएचयू ईसी की बैठक में यह प्रस्ताव दिया गया था। आईआईटी की ओर से बताया गया है कि इंस्टीट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के तहत बीएचयू ईसी के प्रस्ताव संख्या छह के अनुपालन में आईआईटी (बीएचयू) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष ने नई नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, इन दोनों का कार्यकाल तीन वर्ष या संबंधित पद पर बने रहने की अवधि तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

70 से लेकर 90 के दशक तक कभी इसी महामना के परिसर से अध्ययन-अध्यापन कराकर निकला था। तब से आईआईटी बीएचयू के साथ भावनात्मक लगाव रहा है। अब आगे इस संस्थान का संवर्द्धन हो और हर स्तर पर इसकी प्रतिष्ठा बढ़े। बीओजी सदस्य के तौर पर हम इसी कार्य को आगे बढ़ाएंगे। सभी सदस्यों से आपसी चर्चा कर हर संभव योगदान किया जाएगा। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व केंद्रीय मंत्री

इसके पहले मुझे आईआईटी कानपुर, रुड़की और मंडी के बोर्ड ऑफ गवर्नर में काम करना का अवसर मिला है। अब यदि आईआईटी बीएचयू के लिए कुछ अच्छा कर सका तो प्रसन्नता होगी। बीएचयू और आईआईटी बीएचयू में सहभागिता की अनेकों संभावनाएं हैं। इसके लिए संस्थागत प्रयास करने में आसानी होगी। प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, कुलपति, बीएचयू

यह बहुत ही खुशी की बात है। अब आईआईटी और बीएचयू के बीच संबंध और भी सुधरेंगे। हम इन दोनों सदस्यों का पूरे सम्मान के साथ स्वागत करते हैं। शोध के साथ-साथ महामना के सपनों का परिसर आधुनिकता को साथ लेकर फिर से अपने पुराने रूप में होगा। प्रो. अमित पात्रा, निदेशक, आईआईटी बीएचयू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें