बेटी के इस फैसले पर पिता को भी गर्व हुआ और फिर शादी से इंकार कर दिया गया। इधर, बरात डीजे पर नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंच गई। द्वार पूजा के पहले ही लड़की के पिता ने लड़के पक्ष से कहा कि मैं शादी नहीं करूंगा। बरात वापस ले जाइए। जिसके बाद हंगामा मच गया। दुल्हन के निर्णय से बरातियों में हड़कंप मच गया। दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी। विवाद गहराता जा रहा था।
इस बीच किसी ने दानगंज पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कराया। लड़की से बात की गई तो वह अपनी अपनी जिद पर अड़ी रही कि मैं शादी नहीं करूंगी। कहा कि दूल्हा आदतन शराबी है। मेरा भविष्य खराब हो जाएगा। घंटों चली पंचायत के बाद बरात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। दुल्हन की हिम्मत और निर्णय की लोग सराहना कर रहे हैं।
चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक युवक को तिलक चढ़ाने की तैयारी हो रही थी। इसी बीच गांव की ही एक युवती मौके पर पहुंची और खुद को युवक की प्रेमिका बताते हुए हंगामा करने लगी। कहा कि मुझे न्याय चाहिए। जिस युवक का तिलक चढ़ रहा है उसकी मैं प्रेमिका हूं। मेरे पेट में इनका बच्चा है।
उसने शादी होने पर जान दे देने की धमकी दी, मौके पर मौजूद लोग अवाक रह गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। अब धोखा देकर शादी रचाने जा रहा है। मैं किसी हाल में शादी नहीं होने दूंगी। युवती का हंगामा देख तिलक चढ़ाने वाले बीच में ही रस्म छोड़कर लौट गए।