परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात दोनों खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह छोटी बहू उन्हें जगाने पहुंची तो दोनों बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े मिले। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में मातम छा गया।
मृतक दंपती की पुत्री ने अपनी बड़ी भाभी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गंभीरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया परिजनों द्वारा जहर देने का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।