फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के बाद दंपती ने खाया जहर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Wed, 03 Jun 2020 04:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कुदरतुल्लाह गांव में बुधवार की सुबह घरेलू कलह को लेकर हुई कहासुनी के बाद पति-पत्नी में जहर खा लिया। पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही है। पुलिस ने पति के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

मुबारकपुर कुदरतुल्लाह गांव निवासी नगदू चौहान का पुत्र कल्पू चौहान(35) और उसकी पत्नी किरन(30) में बुधवार को घरेलू कलह की वजह से कहासुनी होने लगी। बात काफी आगे तक बढ़ गई। इसके बाद पहले कल्पू ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसी बीच पत्नी किरन ने भी बचे जहर को खा लिया।


कुछ ही देर में दोनों के मुंह से झाग निकलते देख उनका बेटा घबरा गया। उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया। कुछ ही देर में एंबुलेंसकर्मी वहां पहुंच गए। आनन-फानन में लोग पति-पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां आने पर चिकित्सकों ने कल्पू को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं और मेहनत-मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीत्रक संजय वर्मा ने बताया कि घरेलू कलह को लेकर पति-पत्नी के कहासुनी के बाद दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें