फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में दाखिले के लिए आज से होगी काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए शनिवार से काउंसिलिंग शुरू होगी। पहले दिन विज्ञान संकाय में बीएससी ऑनर्स मैथ ग्रुप और एमएससी केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और एमसीए के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। पीजी में ऑनलाइन जबकि यूजी में ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों माध्यमों से काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

काउंसिलिंग को लेकर संकायों में दिन भर तैयारियां चलती रहीं। अभ्यर्थियों ने प्रवेश पोर्टल पर जो कागजात अपलोड किए हैं, उनके सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सुबह 10 बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। विज्ञान संकाय प्रमुख के निर्देशन में काउंसिलिंग के लिए शिक्षकों की टीम गठित कर दी गई है। 11 दिसंबर को बीएससी आनर्स मैथ ग्रुप और 14 दिसंबर को बायो ग्रुप वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। मैथ ग्रुप में कटऑफ अंक सामान्य श्रेणी में 193, ओबीसी 169, अनुसूचित जाति 120, जनजाति वालों के लिए 38 अंक है। एमएससी केमिस्ट्री में सामान्य में 181, ओबीसी 155, एससी 90 और एसटी में 67 अंक, एमसीए में सामान्य 192, ओबीसी 165, एससी 101, एसटी में 59 अंक वालों की काउंसिलिंग होगी।
एमए हिंदू स्टडीज के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू
बीएचयू भारत अध्ययन केंद्र की ओर से शुरू होने वाले एमए इन हिंदू स्टडीज में भी प्रवेश की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में जो अभ्यर्थी शामिल हुए उनमें इंजीनियरिंग, चिकित्सा, वाणिज्य, विधि, सामाजिक विज्ञान, कला आदि विषय से जुड़े हैं। कुल 40 सीटों के लिए देश भर से अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 10 दिसंबर को 131 और 11 दिसंबर को 130 अभ्यर्थियों का ऑनलाइन परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

बीए में 16 दिसंबर से होगा दाखिला
विश्वविद्यालय में बीए में दाखिले की प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू होगी। इसके लिए कला संकाय प्रमुख की ओर से कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। 21 दिसंबर तक कराई जाने वाली काउंसिलिंग के बारे में बीएचयू के प्रवेश पोर्टल पर पूरा कार्यक्रम अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें