पिता-पुत्र की पहली गिरफ्तारी
कोतवाली पुलिस और एसआईटी ने मनोज यादव और लक्ष्य यादव को पिता-पुत्र के रूप में पहली बार गिरफ्तार किया है। शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला जायसवाल को सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भोला का बेटा शुभम जायसवाल अब तक वांछित है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी है। कोडीन कफ सिरप तस्करी का सरगना शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हाथ-पैर मार रही है, लेकिन उसका लोकेशन विदेश में मिलने के कारण पुलिस असहाय है।