कफ सिरप मामले के आरोपी मनोज यादव की संपत्ति जब्त करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
इन संपत्तियों का बाजार मूल्य 12 करोड़ 66 लाख 54 हजार रुपये है। आरोपी ने अपराध से अर्जित रुपये से ही अपने, पत्नी और बेटे के नाम से संदहा, मुनारी, शिवपुर के बनवारीपुर, पिंडरा के अठगांवा, जगदीशपुर, मेंहदीगंज, राजातालाब, खजुरी में जमीन खरीदी। नीचीबाग स्थित एक्सिस बैंक में दो खाते, सिंडिकेट फर्म, एलएमएस इंफ्रा, बेटे लक्ष्य यादव, पत्नी मीनू यादव समेत कुल सात बैंक खातों में 86 लाख 51 हजार 923 रुपये फ्रीज किए गए। एसीपी कोतवाली के अनुसार कुल 13 करोड़ 53 लाख 5 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
शराब ठेके और पेट्रोल पंप में निवेश की जानकारी जुटा रही एसआईटी
एसआईटी की जांच में सामने आया कि शुभम जायसवाल, अमित सिंह टाटा, मनोज यादव सहित अन्य आरोपियों ने शराब के कारोबार में भी निवेश किया है। परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों के नाम पर शराब ठेके लिए गए हैं। कज्जाकपुरा-भदऊ चुंगी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप भी कफ सिरप के की कमाई से मिले रुपये की बदौलत संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा रोहनिया, लहरतारा, कज्जाकपुरा, परेडकोठी, खोजवा समेत आसपास क्षेत्रों में शराब ठेके सिंडिकेट के तौर पर शुभम जायसवाल और उसके सहयोगियों ने मैनेज किया है।