कोडीन युक्त कफ सिरप मामले का तीसरा आरोपी शिवम भी गिरफ्तार
मिर्जापुर जिले के अदलहाट पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में बुधवार को तीसरे आरोपी शिवम द्विवेदी को भी गिरफ्तार किया। चौथे आरोपी की तलाश हो रही है। शिवम द्विवेदी ने पिछले डेढ़ साल में दिल्ली की कंपनी से 1.42 लाख शीशी एस्कफ सिरप मंगाकर अपनी पर ही आपूर्ति कर दी। इस दौरान उसके खाते में 8.25 करोड़ रुपये का टर्नओवर पाया गया। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि कोडीन युक्त कफ सिरप सप्लाई मामले में ड्रग निरीक्षक संतोष पटेल की जांच के बाद चार फर्मों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-फरोख्त के मामले में गाजीपुर जिला कारागार में निरुद्ध सैदपुर स्थित स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी के संचालक सर्वांश वर्मा की जमानत अर्जी पर सुनवाई अब तीन जनवरी को होगी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि तय करते हुए सोनभद्र जिला जेल में बंद भोला प्रसाद को तलब करने के लिए वारंट-बी जारी किया है।