फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ कलेक्शन एप: खांसी के तरीके से हो सकेगी टीबी की पहचान, गोपनीय रखी जाएगी लोगों की पहचान

Fri, 04 Feb 2022 12:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

टीबी की पहचान अब खांसी की आवाज से संभव हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ‘कफ कलेक्शन एप’ तैयार किया गया है। इस एप में रोगी या चिह्नित व्यक्ति की आवाज आठ बार अलग-अलग तरह से रिकॉर्ड की जाती है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपको टीबी है या नहीं अब इसकी पहचान खांसी के तरीके से भी हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 125 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। तीन तरह के लोगों को शामिल किया गया है। पहला टीबी लक्षण रहित यानी नॉन टीबी वाले व्यक्ति, दूसरा टीबी लक्षण सहित यानी लक्षण वाले व्यक्ति (जिनका नोटिफिकेशन हो चुका है, लेकिन दवा शुरू नहीं की गई है) और तीसरा टीबी लक्षण वालों के संपर्क या उनके  रिश्तेदारों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम सहित अन्य कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। ताकि सही जांच, उपचार व आधुनिक तकनीक से टीबी की रोकथाम की जा सके। वाराणसी के जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल सिंह का कहना है कि सभी 75 जिलों में अभियान शुरू हुआ है।

इसमें टीबी की पहचान अब खांसी की आवाज से संभव हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ‘कफ कलेक्शन एप’ तैयार किया गया है। बृहस्पतिवार को एप की सहायता से घर-घर जाकर टीबी के बिना लक्षण वाले, लक्षण सहित व्यक्तियों व उनके संपर्क में आने वाले लोगों या रिश्तेदारों की आवाज के सैंपल एकत्रित किए गए।

विज्ञापन
Trending Videos

इस एप में रोगी या चिह्नित व्यक्ति की आवाज आठ बार अलग-अलग तरह से रिकॉर्ड की गई। ऐसे लोगों के नाम व पता गोपनीय रखे जाएंगे। रिपोर्ट भी साझा नहीं की जाएगी। पहले चरण के सर्वे में पूरे देश से लिए जाने वाले आवाज के सैंपल का अध्ययन होगा। 
विज्ञापन

इसके बाद परिणाम के अनुसार इस एप को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। इस कार्य में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया है। जिले में जिन 125 मरीजों का सैंपल लिया गया है, जिसमें 44 टीबी के बिना लक्षण वाले, 37 लक्षण वाले व्यक्ति एवं 44 उनके संपर्क या रिश्तेदार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें