फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के विधायक पर लगा घोटाले का आरोप, विरोध में कराया मुंडन संस्कार

Wed, 06 Jun 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अजगरा से विधायक कैलाश सोनकर के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में भाजपा सरकार की सहयोगी ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर के खिलाफ करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाते हुए 15 लोगों ने सिर मुड़वा कर विरोध जताया।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही सीबीआई जांच के लिए जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा।

मुंडन कराने वालों ने कहा कि विगत कई सालों से हम बुनकर, गरीब, मजदूरों से लोन के नाम पर फर्जी चेक पर साइन कराकर हम लोगों के नाम से लाखों रुपया ऐंठ लिया। जब बैंक वालों ने हम लोगों को नोटिस भेजना शुरू किया तब हम लोगों को जानकारी हुई। हम लोग विधायक से इस बात की जानकारी ली तो हम लोगों को झूठे आरोप में फंसा देने की बात करते हुए भगा दिया।

बताते चले कि ये जब विधायक नहीं थे तो हम लोगों को तमाम योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते रहते थे। सैकड़ों लोगो से फर्जी दस्तखत कराकर करोड़ों रुपये का चपत लगा दिया । इसी लोन के कारण लोहता की  एक पीडि़त व्यक्ति की पत्नी जो सदमे में आ गई और उसकी मृत्यु हो गई। जिसको लेकर के सभी ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर का कहना है कि ये अवांछनीय तत्व हैं। कुछ दिन पहले एक घटना से खफा था। सोशल मीडिया पर धमकी दे रहे थे, गाली और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर रहे थे। अपनी योजना बनाकर खुराफात किए हैं। नौकरी देने का सिस्टम है। विधायक बने डेढ़ साल हो गए हैं। दलित होने के नाते राज्यसभा चुनाव के चलते प्रताडि़त कर रहे थे। बदनाम करने की साजिश है।

एक सिंगल दलित विधायक हूं। ये भाजपा के कार्यकर्ता हैं। एक जगह लिखे थे कि योगी जी के जन्मदिन पर बाल का मुंडन कराया। एक आशीष दूबे उपेंद्र बाबा है। जो हमारे टिकट को लेकर विरोध कर रहा था। वही खुराफात कर रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें