फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉरपोरेट घराने करा रहे कुंडली मिलान

Mon, 03 Oct 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राश‌िचक्र
विज्ञापन
शादियों के लिए वर-वधू की कुंडलियों का मिलान तो सामान्य बात है लेकिन अब कंपनियों के विस्तार, उत्पादन में वृद्धि और कारोबार का लक्ष्य तय करने से लेकर इसे हासिल करने के लिए कारपोरेट घराने ज्योतिषियों की मदद लेने लगे हैं। यही नहीं अधिकारियों की नियुक्ति के लिए प्राइवेट कंपनियां अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, अनुभव देखने-परखने के साथ ही उनकी कुंडलियों का भी मिलान करा रही हैं। आवेदकों से बायोडॉटा के साथ कुंडली भी मांगी जा रही है।
विज्ञापन


कंपनियों का मानना है कि उनके यहां नियुक्त होने वाले अधिकारी के ग्रह-नक्षत्र यदि कंपनी के अनुकूल होंगे तो कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। गौर करने वाली बात है कि छोटी कंपनियों के साथ बड़े कारपोरेट घराने भी ज्योतिषाचार्यों की मदद ले रहे हैं। प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. जगन्नाथ शर्मा ने कुंडली मिलान संबंधी बात की पुष्टि की और बताया कि उनके पास भी इस बारे में कुंडलियां भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियां जानना चाहती हैं कि नए अधिकारी की नियुक्ति का ग्रहों के हिसाब के उन पर कितना अच्छा असर होगा। रिसेप्शनिस्ट के लिए आवेदन करने वालों तक की कुंडली मिलाई जा रही है।

कई कंपनियों ने मार्केटिंग और प्रबंधन के अहम पदों पर नियुक्ति के लिए मेरे पास आवेदकों की कुंडली मिलान के लिए भेजी है। कंपनी के मालिक और सीएमडी स्तर के अधिकारियों की कुंडली से अभ्यर्थियों की कुंडली मिलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आचार्य पं. अशोक द्विवेदी (निवर्तमान अध्यक्ष, काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें