फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 देशों के आयातक आएंगे

Mon, 03 Oct 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्पेट एक्सपो का आगाज सोमवार से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होने जा रहा है। इसका उद्घाटन भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त सुबह 11 बजे करेंगे। छह अक्तूबर तक चलने वाले इस एक्सपो की तैयारी रविवार की पूरी रात चलती रही। विदेशी मेहमानों का आगमन होता रहा।
विज्ञापन



निर्यातक भी अपना माल मंगाने में जुटे रहे। एक्सपो में पूरे देश से एक्सपोर्टर आ रहे हैं, जिनके लिए 309 स्टाल लगाए गए हैं। 60 देशों के बायर्स भी शिरकत करेंगे। रविवार तक  45 विदेशी ग्राहक वाराणसी पहुंच गए थे। इस बार कालीन निर्यातकों ने तीन सौ करोड़ के कारोबार का लक्ष्य रखा है। बीते सत्र में 250 करोड़ का कारोबार हुआ था। कालीन मेले में वस्त्र राज्य मंत्री अजय टमटा, वस्त्र सचिव रश्मि वर्मा, सचिव वाणिज्य रीता तेवतिया भी शामिल होंगी। एक्सपो में भारत समेत 60 देशों के 406 खरीदार आ रहे हैं। खरीदारों का पंजीकरण हो गया है। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के सहायक निदेशक विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।


कार्पेट एक्सपो के अंतर्गत आयोजन के तीसरे दिन स्कूली शिक्षा में खेल के महत्व विषय पर सेमिनार का आयेाजन किया जाएगा। इसमें क्रिकेटर अजय जडेजा और आशीष नेहरा शामिल होंगे। रामाडा होटल में शाम 7:30 बजे आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें