फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में कोरोना वायरस के नए मामले आए सामने, अब तक 35 हुई मरीजों की संख्या

Mon, 20 Apr 2020 09:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रविवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक आजमगढ़ और दूसरा मऊ जिले का है। मऊ में संक्रमण का पहला मामला है। जबकि आजमगढ़ में सातवां है। अब वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 पहुंच गई है।

विज्ञापन


इनमें से वाराणसी में एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। छह मरीज ठीक हो चुके हैं जिनमें तीन आजमगढ़, दो वाराणसी और एक जौनपुर का है।

आजमगढ़ जिले में मुबारकपुर के चक सिकठी में एक मदरसे से जमात से संबंधित तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इन तीनों मरीजों के संपर्क में आने वाले एक स्थानीय परिवार के तीन लोग (पिता, बेटा और बेटी) और भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इन छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों में जमात से संबंधित तीन मरीज ठीक हो चुके हैं हालांकि अभी उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।

इसके बाद जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या सिर्फ तीन थी। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि रविवार को आई एक अन्य रिपोर्ट में चक सिकठी मोहल्ले की ही एक अन्य महिला में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यह परिवार स्थानीय तीन कोरोना पाजीटिव मरीजों के संपर्क में था। दोनों के घर आपस में सटे हुए हैं।

मऊ जिले के कोपागंज कस्बे के दोस्तपुर निवासी देवबंद का छात्रा कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह कुछ दिन पहले ही सहारनपुर के देवबंद से अपने घर लौटा था। जौनपुर में 15 अप्रैल को संक्रमित मिले देवबंद के साथी छात्र की रिपोर्ट के बाद इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

रविवार को जांच रिपोर्ट आने पर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की। पीड़ित किशोर को आजमगढ़ के चक्रपानपुर स्थित पीजीआई में आइसोलेट किया जाएगा। पीड़ित परिवार को भी क्वारंटीन करने की प्रक्रिया चल रही है। पूरे दोस्तपुरा को एक किलोमीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें