फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन होने की जगह नोएडा से भागकर आए दो युवक मिले कोरोना पॉजिटिव, एक चंदौली तो दूसरा गाजीपुर का

Sun, 24 May 2020 02:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली और गाजीपुर जिले में एक-एक कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। चंदौली में अब कोरोना के 19 मामले आ गए हैं और गाजीपुर में 76 केस हो गए हैं।

विज्ञापन

चंदौली के डीएम नवनीत सिंह चहल ने पुष्टि करते हुए बताया कि धानापुर थाना क्षेत्र के धरांव का एक व्यक्ति 16 मई को नोएडा में संदिग्ध पाया मिला था। वह ओप्पो मोबाइल कंपनी में कार्यरत था। रिपोर्ट आने तक स्वास्थ्य विभाग और कंपनी की ओर से होम क्वारंटीन की सलाह दी गई थी लेकिन वह 22 मई को बस से चंदौली पहुंच गया।


वहां से वह बाइक से घर चला आया है। घर पहुंचने के बाद रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिला। जानकारी होने पर चंदौली प्रशासन में हड़कंप मच गया। मरीज को वाराणसी कोविड-19 अस्पताल भेजने के साथ ही लापरवाही और बीमारी छिपाने पर प्रशासन ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं चंदौली जिले में कुल 1136 सैंपल लिए गए जिसमें 933 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमे 19 पॉजिटिव पाए गए हैं और  203 की रिपोर्ट आने का इंतजार है। बाकी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर जिले में रविवार को एक कोरोना पॉजिटवि मरीज मिला है। सीएमओ डॉ जीसी मौर्या ने इसकी पुष्टि की है। जिले में अब मरीजों की कुल संख्या 76 हो गई है, जिसमें से सात मरीज ठीक हो चुके हैं। खानपुर थाना क्षेत्र के भुवरपुर का रहने वाला यह युवक नोएडा में रहता था। वहीं इसकी सैंपलिंग हुई थी। इसके बाद यह शनिवार को श्रमिक ट्रेन से यहां आया।

नोएडा में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वहां के प्रशासन ने यहां रिपोर्ट भेज दिया। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम भुवरपुर पहुंची और युवक को मुहम्मदाबाद स्थित कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। इधर आज 24 लोगों की सैंपलिंग की गई है। स्थानीय स्तर पर अभी कोई रिपोर्ट नहीं आई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें