वाराणसी में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बीएचयू में चार छात्रों समेत नौ नए संक्रमित मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, इन सबको होम आइसोलेशन में रखा गया है। बुजुर्गो व बच्चों की सेहत को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वाराणसी में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बीएचयू में चार छात्रों समेत नौ नए संक्रमित मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, इन सबको होम आइसोलेशन में रखा गया है। बुजुर्गो व बच्चों की सेहत को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
मार्च से अब तक 104 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 56 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो चुके हैं। 48 सक्रिय संक्रमित हैं। एक संक्रमित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका मतलब है कि 47 संक्रमित अब भी होम आइसोलेशन में हैं। इसी बीच बुधवार को बीएचयू के धनवंतरि छात्रावास में 32 वर्षीय मेडिकल छात्र, धनराज गिरी छात्रा में 29 वर्षीय, जूलॉजी डिपार्टमेंट में 28 वर्षीय, एलबीएस छात्रावास में रहने वाले 24 वर्षीय छात्र में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा भगवानपुर, बच्छाव, शिवपुर, नरिया, सिकरौल में भी संक्रमित मिले हैं।