फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए कोविड कमांड सेंटर में प्रशिक्षण शुरू, जुटे पांच विभागों के कर्मचारी

Fri, 30 Jul 2021 12:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सिगरा स्थित कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में प्रबंधन, डाटा मैनेजमेंट, डाटा फीडिंग, टेलीकॉलिंग के साथ ही जांच के बारे में प्रशिक्षित किया गया। 
विज्ञापन
पहले दिन कोविड प्रबंधन, डाटा मैनेजमेंट सहित अन्य बिंदुओं पर मंथन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर संसाधनों की व्यवस्था के बाद अब कोविड प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है। बीएचयू अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समेत पांच विभागों के कर्मचारियों का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से शुरू हो गया।

विज्ञापन


वाराणसी के सिगरा स्थित कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में प्रबंधन, डाटा मैनेजमेंट, डाटा फीडिंग, टेलीकॉलिंग के साथ ही जांच के बारे में प्रशिक्षित किया गया। जिस तरह से तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण की अधिक संभावना जताई जा रही है, उसे लेकर बच्चों के जांच, इलाज आदि पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर के 24 घंटे संचालन में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण लेने वाले बीएचयू अस्पताल के 14 , स्वास्थ्य विभाग 34, माध्यमिक शिक्षा विभाग 33 और बेसिक शिक्षा विभाग के 93 प्रतिभागियों के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर से 23, नगर निगम के 10 कर्मचारियों को तैयार रहने को कहा।

विज्ञापन

मरीजों को कंट्रोल रूम के माध्यम से हर जरूरी जानकारी समय से देने को कहा गया। ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीएस राय ने टीकाकरण के लिए पोर्टल पर पंजीकरण, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। एडिशनल सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने टेलीकॉलिंग से जुड़ी सावधानियों के बारे में बताया।

एडिशनल सीएमओ डॉ. सोरेन चक्रवती ने कोरोना मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने, डा. सुरेश राय ने टीकाकरण और डाटा फीडिंग की जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी हरिवंश यादव ने संचार कौशल के बारे में बताया। दूसरे दिन शुक्रवार को सैंपलिंग के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, राहत

एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को निकाले जाने, महंगाई भत्ता नहीं देने, वेतन में कटौती आदि को लेकर चल रही एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। इसके बाद रामनगर स्थित रामबाग पोखरे पर खड़ी एंबुलेंस लेकर कर्मचारी एक-एक कर अस्पतालों में पहुंचे। फिर सेवा शुरू हो गई है। इससे मरीजों को राहत मिली। 

जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय के आह्वान पर हुए 26 जुलाई से ही एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर थे। इसमें रामनगर स्थित रामबाग पोखरे पर 108 और 102 एंबुलेंस के साथ ही एएलएस एंबुलेंस को खड़ी कर कर्मचारी धरना दे रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें