एयरपोर्ट पर स्पाइस हेल्थ ने मंगलवार से कोरोना मोबाइल टेस्टिंग लेबोरेटरी का शुभारंभ किया। पहले ही दिन 138 यात्रियों की कोरोना जांच की गई। स्पाइस हेल्थ की सीईओ अवनी सिंह ने कहा कि देश के नौ शहरों में 17 मोबाइल लैब्स और कलेक्शन सेंटर्स ऑपरेट किए जा रहे हैं। वाराणसी एयरपोर्ट पर मोबाइल जांच प्रयोगशाला में अलग-अलग मशीनें लगाई गई हैं, जिनमें रैपिड आरटीपीसीआर के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जांच की जाएंगी। छह घंटे पहले ही विमान यात्रियों को एयरपोर्ट पर बुलाया जाता है।
जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। इस दौरान 13379 को कोरोना का टीका लगवाया। इसमें सबसे अधिक 6845 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि कोविड मेगा टीकाकरण केन्द्रों पर 269 लोगों को टीका लगाया गया।
इसमें सिगरा स्टेडियम में 155 और एलटी कॉलेज में 114 शामिल है। मंगलवार को 18 से 44 वर्ष के 12953 और 45 वर्ष से ऊपर के 426 लोगों ने टीका लगवाया। बुधवार को 95 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। लोग किसी भी केंद्र पर आनलाइन एवं आन स्पॉट टीकाकरण करा सकते हैं।