फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में आज फिर मिले संक्रमित, आजमगढ़ में कोरोना से आठवीं मौत

Tue, 07 Jul 2020 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को 25 मरीज मिलने के बाद मंगलवार को सुबह 11 बजे तक आठ नए मरीज मिले। सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि 660 मरीज अब तक संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन

इसके साथ ही सोमवार देर शाम एक और मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या भी 24 हो गई है। जिले में अब 660 में से 364 डिस्चार्ज, 24 की मौत के बाद आईशोलेशन वार्ड में 272 का इलाज चल रहा है। जुलाई माह में सात दिन में अब तक 163 नए मरीज मिल चुके हैं।

मऊ में आठ नए मरीज
मऊ जिले में कोरोना वायरस के आठ नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 175 हो गई है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 89 हो गई हैं। वहीं 83 मरीज ठीक ही चुके हैं जबकि तीन मरीजों की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद आई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मऊ जिले में नगर के फातिमा अस्पताल में तीन, मधुबन तहसील के रामपुर बेलौली में तीन और उफरौली में दो मामले सामने आए हैं। जिले में 10 सैंपलिंग टीम ने दोपहर 12.30 बजे तक 145 लोगों का सैंपल लिए थे।

मछली कारोबारी की कोरोना से मौत, जिले में आठवीं मौत
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहा गांव निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि उसकी तबीयत दो सप्ताह पहले खराब हुई थी। परिजनों से उसका इलाज स्थानीय बाजार सहित जिले के प्राइवेट अस्पतालों में तक कराया था। हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया। एक सप्ताह से बीएचयू में इलाज चल रहा था। इसी दौरान कोरोना की पुष्टि हुई। मृतक मछली का कारोबार के लिए अक्सर बिहार आता-जाता रहता था। मंगलवार की सुबह इनकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें