फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सूरत से लौटे प्रवासी की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत, जिले में कुल 187 कोरोना वायरस के मामले

Tue, 02 Jun 2020 03:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : file
विज्ञापन

23 मई को सूरत से लौटे वाराणसी के मिर्जामुराद के चित्रसेनपुर गांव का निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। यहां डॉक्टरों ने उसका सैंपल भी लिया है जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन घर के पास बैरिकेडिंग कर दिया है। उधर मंगलवार सुबह मौत की खबर मिलने के बाद से परिजन बीएचयू पहुंच गए हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार को शाम में सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द के बाद उसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरो ने उसे बीएचयू रेफर किया।


यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बारे में सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि प्रवासी की मौत के बाद कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार बीएचयू द्वारा सैंपल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में रविवार को 14 कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद सोमवार को भी एक शिक्षक समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इसमें एक गर्भवती महिला और मुंबई से आए एक प्रवासी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

सोमवार को दीनदयाल अस्पताल में एक और ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 187 है। इसके अलावा 121 के डिस्चार्ज और चार की मौत के बाद अब आईशोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 62 है। जिले में कुल हॉटस्पॉट की संख्या 96 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें