फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई कमी मगर नहीं थम रही मौत, 10 दिन में 94 लोगों ने गंवाई जान

Mon, 10 May 2021 10:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बीते 24 घंटे में 745 संक्रमित, आठ की मौत
वाराणसी में कोरोना से मौत की संख्या 650 पहुंची
वाराणसी में अब भी 9722 एक्टिव मरीज
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी से थोड़ी राहत - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मौत के आंकड़ों में फिलहाल कमी नहीं दिख रही है। सोमवार को भी अलग-अलग जगहों पर कुल 8 मरीजों की मौत हुई। 8097 सैंपल की रिपोर्ट आई है जिसमें 745  लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।  
विज्ञापन


शासन और प्रशासन बेहतर इलाज के लिए सुविधाएं देने में जुटा है। बावजूद मृत्युदर में कमी नहीं आ रही है। 10 दिन में 94 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को जिला जेल में दो, सर्किट हाउस में तैनात 32 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बाबतपुर एयरपोर्ट पर पांच, जिला जेल में दो,  सारनाथ में 25 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

कैंसर अस्पताल में पांच, बीएचयू सुश्रुत हॉस्पिटल समेत बीएचयू में जांच कराने वाले 5 से अधिक लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा महमूरगंज, रामनगर, भेलूपुर, सुंदरपुर, पांडेयपुर सहित अलग-अलग जगहों पर नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना से मौत की संख्या 650

वाराणसी जिले में कोरोना से मौत की संख्या 650 पहुंच गई है जबकि अब भी 9722 एक्टिव मरीज हैं। सोमवार को होम आइसोलेशन में 1468 लोग स्वस्थ घोषित किए गए जबकि 143 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 75,639 पहुंच गई है। 65,267 डिस्चार्ज हो चुके हैं।

बीएलडब्ल्यू हॉस्पिटल में भर्ती भेलूपुर निवासी 65 वर्षीय महिला और अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती सुंदरपुर निवासी 46 वर्षीय पुरुष के साथ ही मेडविन हॉस्पिटल में भीटी निवासी भर्ती 59 वर्षीय पुरुष, सिंधौरा हास्पिटल में सिंधौरा निवासी 46 वर्षीय महिला, बीएचयू ट्रामा सेंटर में रामनगर निवासी 48 वर्षीय, कन्दवा निवासी 75 वर्षीय पुरुष, बीएचयू में गंगोत्री बिहार निवासी 62,बाबतपुर निवासी 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें