कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्रों पर अव्यवस्था धीरे-धीरे दूर होती दिख रही हैं। मंगलवार को शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद बुधवार को कई केंद्रों पर सुबह 9 बजे तक टीका पहुंच गया। साथ ही टोकन वितरण के बाद लोगों का टीकाकरण भी शुरू हो गया। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट, महिला अस्पताल कबीरचौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड पर सामान्य स्थिति रही।
बुधवार को कुल 8087 लोगों का टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि 18 से 44 के 4624 और 45 से अधिक उम्र वाले 3463 लोगों को टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार को 80 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। 18 से 44 साल के लिए 26 और 45 से अधिक वालों के लिए 54 केंद्र बनाए गए हैं।
वाराणसी जिले के कोविड अस्पतालों में खाली बेडों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले जहां ऑक्सीजन संकट के साथ-साथ वेंटिलेटर वाले बेड का संकट बना हुआ था, राहत की बात है कि अब कुल 1399 बेड खाली पड़े हैं। इसमें ऑक्सीजन वाले 1074 और वेंटिलेटर के 325 बेड शामिल है। आठ सरकारी अस्पतालों के 1033 बेड में 504 और 52 निजी अस्पतालों के 1421 में से 895 बेड अभी भी खाली हैं।
बेड के लिए यहां कर सकते हैं फोन
- बीएचयू अस्पताल-डॉक्टर विक्रम गुप्ता-8400100128
- दीनदयाल अस्पताल-डॉक्टर प्रेम प्रकाश-9956103724, डॉक्टर प्रकाश श्रीवास्तव-9151998010
- ईएसआईसी अस्पताल-डाक्टर पारसनाथ-6394874309, डाक्टर अभिलाष-9446566012
- बीएलडब्ल्यू अस्पताल-डाक्टर एसके मौर्या-9683214655, डॉक्टर विशाल मिश्रा-9794861504
- बीएचयू ट्रामा सेंटर-डाक्टर एसपी मिश्रा---9415352841
- डीआरडीओ हेल्पलाइन-7307015441
- होमी भाभा कैम्सर अस्पताल-8080611946
- शास्त्री असप्ताल रामनगर-डाक्टर संजय 9415091154
- कोविड कंट्रोल रूम 1077
- 0542-2272005