उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कोविड-19 की रोकथाम में लगे स्वास्थ्य विभाग को पिछले दो दिनों से काफी राहत मिली है। शनिवार के बाद रविवार को भी 13 और संक्रमितों को स्वस्थ घोषित कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
हालांकि पिछले तीन दिनों में दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। अब तक मिले 166 संक्रमितों में 133 स्वस्थ हो चुके हैं। अब मात्र 27 केस एक्टिव हैं। अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।