वाराणसी। भूमिगत केबल डैमेज होने से डाफी सब स्टेशन से सामने घाट की बती गुल हो गई। रात तक मरम्मत कर आपूर्ति सामान्य की गई। इसके अलावा शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही। चलते-चलते अचानक उपकरणों के बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
नगर निगम उपकेंद्र से भी बिजली की आवाजाही दिनभर लगी रही। कई इलाकों में देर रात तक बिजली ने लोगों को परेशान किया। चौकाघाट उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में जनता को सुबह से रात तक बिजली की आवाजाही झेलनी पड़ी। मैदागिन, काशी, मच्छोदरी, टाउनहाल, विद्यापीठ, बेनिया, नगर निगम, भदैनी, शंकुलधारा, नरिया, डाफी, मंडुवाडीह, डीपीएच, लोहता, चांदपुर आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही झेलनी पड़ी। उधर पांडेपुर सारनाथ इलाके में ट्रिपिंग की समस्या के चलते लोगों को बिजली की आवाजाही लगी रही। अधीक्षण अभियंता प्रथम विजयपाल ने बताया कि जल निगम ने भूमिगत तार डैमेज कर दिया था। जिसके सामने घाट की बती गुल हो गई थी। अल्टरनेट व्यवस्था करके आपूर्ति बहाल कराई गई। साथ मरम्मत का काम कराया गया।