फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कालीन नगरी में फिर मिले पांच नए मरीज, पूर्वांचल के जिलों में कोरोना का हाल

Wed, 24 Jun 2020 01:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में पांच और नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 123 हो गई है।

विज्ञापन

आज मिले संक्रमितों में एक कालीन कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी है, जबकि चार अन्य की ट्रैवल हिस्ट्री स्वास्थ्य महकमे के पास भी नहीं है। सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया है। साथ ही उनके परिजनों को क्वारंटीन करने की तैयारी चल रही है।


सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि औराई ब्लॉक क्षेत्र के दलपतपुर गांव निवासी 73 वर्षीय महिला और उसके बेटे(28)का सैंपल लेकर 19 जून को जांच के लिए भेजा गया था। बेटा भदोही में कालीन बनाने की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दोनों कैसे वायरस की चपेट में आ गए, इसका किसी को पता नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

इसी तरह औराई ब्लॉक क्षेत्र के ही त्रिलोकपुर गांव निवासी युवक(23) समेत तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों का सैंपल 20 जून को जांच के लिए भेजा गया था। तीनों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

सीएमओ ने बताया कि पांचों मरीज असिम्प्टोमैटिक हैं। यानी कि उनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं था। मगर जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गांवों में स्वास्थ्य टीम भेजकर एहतियात बरता जा रहा है।

मंगलवार को पूर्वांचल में मिले 98 मरीज :
वाराणसी, विंध्याचल और विंध्य मंडल में मंगलवार को 71 प्रवासियों समेत 98 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि जौनपुर में दो की मौत हुई है। वाराणसी में सबसे अधिक 21 मरीज मिले। चंदौली में 19, आजमगढ़ में 18, गाजीपुर में 17, जौनपुर में 10, बलिया में 8, मिर्जापुर में 4 और मऊ में 1 मरीज मिला।

जौनपुर जिले में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं, यहां संक्रमितों की संख्या 493 है। इसके बाद वाराणसी में 364, तो वहीं गाजीपुर में 306 मरीज हैं। सबसे कम सोनभद्र में 34 हैं। जो पूर्वांचल के किसी भी जिले में सबसे कम संक्रमितों की संख्या।
विज्ञापन

जिला            कुल मरीज        कुल मौतें

वाराणसी        364            13    
गाजीपुर            306            2        
मिर्जापुर            73            2
चंदौली            103            1            
बलिया            98            1
सोनभद्र            34            00
जौनपुर            493            9
आजमगढ़        198            6
भदोही            123            4
मऊ            86            2


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें