आजमगढ़ में कोरोना :
आजमगढ़ में सोमवार को पांच और संक्रमितों को स्वस्थ्य घोषित कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि पिछले तीन दिनों में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है और एक नया संक्रमित भी मिला है। अब तक मिले 167 संक्रमितों में 138 स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 23 केस एक्टिव हैं। अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।
पूर्वांचल के जौनपुर जिले में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 431 है। जिले में एक्टिव केस 201 हैं। वहीं गाजीपुर में 188 हो गई है और 155 ठीक हो गए हैं। अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 33 हैं।