वहीं, फतेहपुर मंडाव सीएचसी में तैनात बलिया जिला के मूल निवासी प्रभारी चिकित्सक सहित दो अन्य पॉजिटिव मिले हैं। इसी क्रम में महिला जिला अस्पताल में तैनात बच्चों के लिए बने एसएमसी वार्ड की महिला स्वास्थ्य कर्मचारी और लेबर रूम में तैनात दाई कोरोना संक्रमित मिली है।
वहीं सीएमओ कार्यालय में एनएचएम पटल पर तैनात लिपिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कोपागंज के दो गांवों में 6 मरीज मुहम्मदाबाद के दो गांवों में दो मरीज और नगर के भीटी, अंधा मोड़, निजामुद्दीनपुरा, हनुमान नगर में बाकी मरीज मिले हैं।
भदोही मे मिले 37 कोरोना मरीज :
भदोही जिले में मंगलवार को 37 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें एसबीआई ज्ञानपुर शाखा के एक अधिकारी, ऊंज थाने के दो सिपाही और ज्ञानपुर मुख्य उपडाकघर के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 271 पहुंच गई है। इनमें 70 एक्टिव मरीज हैं। सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने इसकी पुष्टि की है।