फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने मासूम बेटे और बेटी के साथ खत्म की जिदंगी, तीनों की ट्रैक पर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप

Tue, 21 Jul 2020 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक महिला और उसकी बेटा-बेटी के साथ ट्रैक पर लाश मिलने से हड़कंप मच गया। तीनों की लाश ट्रेन से कटी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के लक्षनपट्टी गांव के सामने ट्रैक पर मंगलवार की दोपहर तीनों की लाश मिली हैं। लोगों को इस घटना की जानकारी तब हुई, जब आजमगढ़ से आ रही सरयू-यमुना एक्सप्रेस के पायलट ने ट्रैक पर पड़े शवों को देखा और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर मुहम्मदाबाद गोहना को दी। इस दौरान स्टेशन मास्टर ने सूचना जीआरपी आजमगढ़ को भी दी।


मृत महिला की शिनाख्त इंद्रकला पत्नी रामजतन के रूप में हुई। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली प्रभारी नीरज पाठक ने बताया कि तो पुलिस जैसे मौके पर पहुंची, तभी एक युवक वहां पहुंचा। उसने अपना परिचय मृतका के भाई के रूप में दी।

विज्ञापन

युवक ने बताया कि उसकी बहन की शादी आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव निवासी रामजतन से हुई थी। जबकि मायका अबाड़ी गांव में है। युवक के अनुसार उसका बहनोई जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहता है।

सोमवार की रात इंद्रकला ने फोनकर उसे बताया कि उसके घर में विवाद हुआ है। इस दौरान युवक ने बहन को सुबह मायके बुलाया था। युवक को पता चला कि उसकी बहन मंगलवार की सुबह नौ बजे घर से निकली है। लेकिन दोपहर तक घर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

इस पर उसे अनहोनी की आशंका हुई। युवक बहन की तलाश करते हुए निकला। इस बीच उसे महिला और बच्चों की ट्रेन से कटी लाश मिलने की सूचना मिली। इस पर युवक भागकर मौके पर पहुंचा। युवक के अनुसार मृत इंद्रकला के पुत्र का नाम साहिल(4) और आठ वर्षीय बेटी का नाम छोटी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें