फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहा होने के बाद रोजाना थानेदार को सेल्फी भेजेगा दवा व्यवसायी, कोरोना वायरस से मुक्त होने के बाद भेजा था जेल

Sun, 17 May 2020 01:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस ने रिहा किया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जेल भेजे गए वाराणसी के मड़ौली निवासी दवा व्यवसायी को रिहा कर दिया गया है। व्यवसायी को चेतावनी दी गई है कि फिलहाल वह घर से बाहर नहीं निकलेगा। साथ ही, रोजाना अपनी सेल्फी/वीडियो मंडुवाडीह थाना प्रभारी को भेजेगा।

विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली निवासी दवा व्यवसायी 24 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद उसे दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। दवा व्यवसायी की दो जांच रिपोर्ट निगेटिव आईं तो आठ मई को उसे अस्पताल से जगतपुर स्थित अस्थायी जेल में बंद कर दिया गया।


पुलिस के अनुसार कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाने के बाद डॉक्टरों की हिदायत के बावजूद दवा व्यवसायी शहर में घूम रहा था। व्यवसायी के संपर्क में आने से कई अन्य लोग भी संक्रमित हुए। इसीलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना प्रभारी महेंद्र राम प्रजापति ने बताया कि सात दिन तक युवक अस्थायी जेल में था। फिलहाल अब वह घर में ही रहेगा। आगामी एक हफ्ते तक रोजाना उसे वीडियो/सेल्फी हमारे सरकारी नंबर पर भेज कर बताना होगा कि वह घर से बाहर नहीं निकल रहा है। इसका उल्लंघन करने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें