रविवार को उसकी रिपोर्ट आई, इसमें वह कोरोना पॉजिटिव मिली। जिले में चौथा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर प्रशासन कोरोना संक्रमण को रोकने की तैयारी में जुट गया है। सूचना के बाद मौके पर डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एसपी अनुराग आर्य, सीएमओ सतीशचंद्र सिंह, एसडीएम मधुबन लालबाबू दुबे पहुंच गए। मरीज को आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजने के तैयारी में जुट गए।